राज को मिला अखिल भारतीय काव्य लेखन स्पर्धा सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य की सामाजिक -सांस्कृतिक -साहित्यिक संस्था वक्ता मंच रायपुर (छत्तीसगढ़ )द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन हिन्दी काव्य लेखन स्पर्धा में भाग लेने पर देश में 7 वां स्थान प्राप्त करने पर नरदहा रायपुर (छत्तीसगढ़ ) के निवासी और राज रचना कला एवं साहित्य परिषद के संस्थापक अध्यक्ष,साहित्यकार, संपादक राम नारायण साहू "राज" को अखिल भारतीय काव्य लेखन स्पर्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया । यह सम्मान दिनांक 03 दिसंबर 2022 को रायपुर के सिविल लाइन्स वृंदावन सभाग्रह में रचनाकार सम्मान समारोह में प्रदान किया गया. राज सम्मान लेने अपने बिटिया के साथ गए थे. और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविशंकर विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. केसरीलाल वर्मा जी,अध्यक्षता सतनामी समाज की नेत्री डॉ. श्रीमती करुणा कुर्रे जी, विशेष अतिथि सेवानिवृत जिलाधीश सी. एच. डेहरे जी और समाजसेवी अशोक अग्रवाल जी, वरिष्ठ साहित्यकार छत्रसिंह बच्छावत जी और श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी हनुमंत लाल जी, वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते जी, शुभम साहू जी और 150 से अधिक साहित्यकार और समाज सेवी उपस्थित थे.इस अवसर पर तमाम मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी.

Comments

Popular posts from this blog

SSIF विश्व हिंदी दिवस सम्मान 2026 से सम्मानित किए गए राज

अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किए गए राज

हिंदी सेवी रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किए गए राज