हिंदी सेवी रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किए गए राज
10 जनवरी 2026 को विश्व हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर युवा साहित्यकार, पत्रकार, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एवं राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राम नारायण साहू "राज" को हिंदी भाषा, साहित्य, शिक्षा, संस्कृति एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में आपका उत्कृष्ट, सतत एवं प्रेरणादायक योगदान देने पर जैमिनी अकादमी पानीपत (हरियाणा) के संचालक बीजेंद्र जैमिनी जी के द्वारा हिंदी सेवी रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किए गए । इस अवसर पर इष्ट मित्रो और शुभ चिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके पहले भी राज को साहित्य, समाज, शिक्षा और सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम करने पर कई सम्मान मिल चुके है।
Comments
Post a Comment