माउन्टेन ऑफ शिशुपाल पर्वत में मित्रो के साथ
छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुन्द जिले के सराईपाली से 30 किलोमीटर शिशुपाल पर्वत ( बूढ़ा डोंगर) जिसे माउन्टेन ऑफ शिशुपाल पर्वत के नाम से भी जाना जाता हैं। जिसकी ऊँचाई लगभग 300 मीटर ऊँचा है1100 फ़ीट के अधिक ऊंचाई से गिरती हुई मनमोहक मौसमी जलप्रपात पर्यटकों को अकस्मात ही मन मोह लेता हैं। (इस खाई को यहां के स्थानीय लोग घोड़ाधार कहते है) शिशुपाल पर्वत के ऊपर चढ़ने पर आपको 10 Km की विशाल क्षेत्रफल में फैले इस पहाड़ की अनोखी बनावट मनमोहक लगेगी। इस पहाड़ के ऊपर पहाड़ हैं, इस वजह से यहाँ की सबसे ऊँची चोटी को क्षेमाखूटी चोटी कहते हैं।
यहां चढ़ना आसान नही है।क्योंकि पर्वत में बिना सीढ़ी के पत्थरों और घने जंगल और दुर्गम रास्ते से होकर जाना पड़ता है।लेकिन चढ़ने वाले आसानी से चढ़ जाते है।
Comments
Post a Comment