हम स्वंतंत्र है// पढ़िए राम नारायण साहू "राज" की रचना
**हम स्वतंत्र है**
कही भी आने के लिए
कही भी जाने के लिए
कोई भी चीज खाने के लिए
कोई भी वस्तु लाने के लिए
हम स्वतंत्र है।
अपने हिसाब से जाने के लिए
किसी को मनाने के लिए
हँसते हुए चेहरे को
देखकर मुस्काने के लिए
हम स्वतंत्र है।
कविता सुनाने के लिए
कविता के पास जाने लिए
वक्त आने पर
कविता बन जाने के लिए
हम स्वतंत्र है।
अपना घर बनाने के लिए
सजावट का सामान लगाने के लिए
सपनो के साथ साथ
परिवार में मुस्कराहट लाने के लिए
हम स्वतंत्र है।
*राम नारायण साहू "राज"* *संपर्क* :ई.डब्ल्यू.एस. -11, ब्लॉक - 12 हाउसिंग बोर्ड कालोनी , अटल चौक के पास नरदहा रायपुर (छत्तीसगढ़) 493111
*मोबाइल+व्हाट्सऐप* :9039902944
*ईमेल* : rnsahu1984@gmail.com
*फेसबुक* :www.facebook.com/ramnarayan.sahu.31
*ब्लॉगपोस्ट* :ramnarayansahu1984.blogspot.com
Comments
Post a Comment