विद्यार्थी जीवन
*विद्यार्थी जीवन*
सुबह 08 बजे टीयूशन जाना
उसके बाद
10 बजे विद्यालय जाना।
लेट हो जाने पर
गुरुजी जी के हाथों
मार खाना।
कक्षा में गुरु जी के
आते ही
खड़े हो जाना।
नमस्ते बोलकर
आभार जताना।
फिर पढ़ाई में ध्यान लगाना।
आधी छुट्टी में
पेड़ के नीचे बैठकर
दोस्तो के साथ
रोटी चटनी खाना।
शाम को छुट्टी होते ही
तेजी से कक्षा से बाहर आना।
घर मे आकर फिर खाना
शाम को दोस्तो के संग
खेलने जाना।
इसके बाद
माता पिता के साथ बैठकर
रात का भोजन करना
फिर सो जाना
यही विद्यार्थी जीवन है।
राम नारायण साहू "राज"
ई. डब्ल्यू. एस.-11, ब्लॉक-12,हाउसिंग बोर्ड कालोनी
नरदहा, रायपुर (छत्तीसगढ़)
मोबाइल- 88199-66866
Comments
Post a Comment